शेख हसीना का बड़ा बयान- जल्द लौटूंगी बांग्लादेश

  • हसीना का बड़ा वादा: “देश लौटूंगी, दोषियों को कटघरे में लाऊंगी”
  • मोहम्मद यूनुस पर बरसीं शेख हसीना, बताया सत्ता के भूखे लोग बांग्लादेश को जला रहे हैं

  • “मैंने अपने परिवार को खोया, अब कार्यकर्ताओं के लिए लड़ूंगी” – शेख हसीना

ढाका। बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच देश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने समर्थकों को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने देश लौटेंगी और अपने कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर तीखा हमला बोला।

‘अल्लाह ने मुझे किसी उद्देश्य से जिंदा रखा है’

हसीना ने कहा, “अल्लाह ने मुझे किसी कारण से जीवित रखा है और वह दिन जरूर आएगा, जब अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने वालों को कानून के कठघरे में लाया जाएगा।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं और उनके परिजनों से बातचीत के दौरान सामने आया।

यूनुस पर लगाया सत्ता की लालसा का आरोप

शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस पर आरोप लगाया कि उन्होंने हमेशा निजी स्वार्थ को प्राथमिकता दी। “उन्होंने ऊंची ब्याज दरों पर लोगों को छोटे-छोटे ऋण दिए और उस पैसे से विदेशों में ऐशोआराम की जिंदगी जी। हमने उन्हें काफी सहयोग दिया, लेकिन वे दोगले निकले। आज वही सत्ता की भूख में बांग्लादेश को आग में झोंक रहे हैं,” हसीना ने कहा।

‘बांग्लादेश आतंकवाद की राह पर’

पूर्व प्रधानमंत्री ने देश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बांग्लादेश, जिसे कभी विकास का आदर्श मॉडल माना जाता था, अब आतंकवाद से जूझ रहा है। “हमारे नेताओं, पुलिस, पत्रकारों, वकीलों और कलाकारों को निशाना बनाया जा रहा है,” उन्होंने दुख व्यक्त किया।

परिवार की हत्या को किया याद

हसीना ने अपने पिता और बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान सहित पूरे परिवार की हत्या की घटना को याद करते हुए कहा, “मैंने एक ही दिन में अपने पिता, माता, और भाइयों को खो दिया। उसके बाद वर्षों तक हमें अपने देश लौटने की इजाजत नहीं दी गई। शायद अल्लाह चाहता है कि मैं कुछ अच्छा करूं, इसलिए अब तक सुरक्षित हूं।”

Related Posts

भारत ने पाकिस्तान के राहत विमान को 4 घंटे में अनुमति दी

ओवरफ्लाइट: बिना लैंड किए देश के एयरस्पेस से गुजरना पाकिस्तान की मानवीय मदद के लिए भारत का तेजी से कदम पूर्व तनाव के बावजूद भारतीय एयरस्पेस खोला गया नई दिल्ली:…

Continue reading
फ्रांसीसी नेवी ने राफेल गिरने की रिपोर्ट को बताया फर्जी

नई दिल्ली। फ्रांसीसी नौसेना ने ऑपरेशन सिंदूर में राफेल जेट के गिरने की पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर की रिपोर्ट को पूरी तरह से फर्जी बताया है। नौसेना ने स्पष्ट किया…

Continue reading