लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय का प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने आसिफी मस्जिद में एकत्र होकर सऊदी अरब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने सऊदी हुकूमत के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की तस्वीर जलाकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने अमेरिका, इजरायल और सऊदी अरब के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जन्नतुल बकी कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण की मांग उठाई।

स्थिति को देखते हुए बड़ा इमामबाड़ा के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

हर साल होता है विरोध

बताया गया कि सऊदी अरब के मदीना शहर स्थित जन्नतुल बकी कब्रिस्तान में पैगंबर-ए-इस्लाम की पुत्री हजरत फातिमा जेहरा की कब्र को ध्वस्त किए जाने के विरोध में हर साल इस दिन शिया समुदाय प्रदर्शन करता है। इस बार भी लोगों ने मजारों के पुनर्निर्माण की मांग दोहराई।

धर्मगुरु ने की कड़ी निंदा

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन्नतुल बकी शिया अकीदे के लिहाज से बेहद अहम स्थान है।

उन्होंने सऊदी शासन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जब तक कब्रों का पुनर्निर्माण नहीं किया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related Posts

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: ट्राले से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 29 घायल

कौशांबी। जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास…

Continue reading
कानपुर में पूर्व भाजपा विधायक के ई-बाइक शोरूम में चोरी

कानपुर। रघुनंदन सिंह भदौरिया के हनुमंत विहार स्थित ई-बाइक शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर बगल के खाली प्लॉट में लगे नीम के पेड़ से चढ़कर शोरूम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *