सपा को झटका, 20 से ज्यादा नेता भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। बुधवार को 20 नपा अध्यक्ष, 24 ब्लाक प्रमुख, 33 नगर पंचायत अध्यक्ष, 185 जिला पंचायत अध्यक्षों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने बुधवार को दूसरे दलों के 417 चुने हुए जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इन जनप्रतिनिधियों के साथ 10 हजार से अधिक समर्थक भी भाजपा से जुड़े। ज्वाइनिंग के इस कार्यक्रम से लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी खेमे को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है।

20 नगर पालिका अध्यक्ष, 24 ब्लाक प्रमुख, 33 नगर पंचायत अध्यक्ष, 185 जिला पंचायत सदस्य तथा नगर निगमों के 155 पार्षदों ने भाजपा में भरोसा व्यक्त किया है। बुधवार को भाजपा राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में इन सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले जनप्रतिनिधियों में सपा, बसपा, कांग्रेस, आप और अन्य दलों के नेता शामिल हैं।

Related Posts

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य से कथित दुर्व्यवहार का मामला

शिविर आवंटन विवाद अब बाराबंकी तक पहुंचा राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने जल्द समाधान की जताई उम्मीद साधु-संतों और शासन स्तर पर चल रहे प्रयास बाराबंकी। प्रयागराज माघ मेले में…

Continue reading
जानकीपुरम में महिला ने रिश्ते के देवर पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया

लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-जे की एक महिला ने अपने पति के बुआ के लड़के अजीत कुमार गौतम के खिलाफ ब्लैकमेल का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *