मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ दुकानदारों ने की मारपीट- पुलिस ने लिया एक्शन

  • चंद्रिका देवी मंदिर में हुई अप्रिय घटना: श्रद्धालुओं पर दुकानदारों का हिंसक हमला
  • छोटी सी बहस बनी बड़ी हिंसा
  • परिवार के सदस्यों ने सुनाया दर्द

लखनऊ। लखनऊ के प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में सोमवार को श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना तब हुई जब एक श्रद्धालु परिवार ने दुकान से प्रसाद लेने से मना कर दिया। इस पर दुकानदारों ने उग्र रुख अपनाते हुए श्रद्धालुओं पर हाथ उठा दिया।

परिवार पर किया गया हमला
पीड़ित पियूष शर्मा ने बताया कि दुकानदार अंकित साहू ने उनकी बहन का हाथ पकड़कर जबरन प्रसाद लेने के लिए खींचा। विरोध करने पर अंकित ने अपने साथियों विकास सिंह, दीपू सिंह समेत अन्य के साथ मिलकर परिवार के सदस्यों को बेल्ट और डंडों से पीटा। घटना के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
कठवारा पुलिस चौकी प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि पीड़ितों का आरोप है कि घटना स्थल के नजदीक होने के बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में आधा घंटा लगा।

मंदिर प्रशासन ने जताया खेद
मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राम कृपाल सिंह ने इस घटना पर खेद जताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। साथ ही सभी दुकानदारों को श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है

Related Posts

सीएम योगी मामले की गंभीरता से कराएंगे पूरी जांच

लखनऊ: केजीएमयू में कथित लव जिहाद प्रकरण पर यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले को…

Continue reading
लखनऊ में रोड एक्सीडेंट: इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले युवक की मौत

लखनऊ। आलमबाग थाना क्षेत्र में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले 27 वर्षीय रवीश मिश्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। रवीश पटना के रेलवे टेंडर के लिए टिकट कराने…

Continue reading