जम्मू-कश्मीर में SIA की छापेमारी- आतंकी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज़

  • जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में SIA की छापेमारी
  • सांबा में आतंकी मूवमेंट के बाद सर्च ऑपरेशन
  • पाक पीएम ने भारत द्वारा एयरबेस पर हमले की बात मानी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में सोपोर, बारामुला, हंदवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर समेत कई इलाकों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात संदिग्ध आतंकी मूवमेंट की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई।

इस बीच सांबा जिले के एक गांव में आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। यहां संदिग्ध गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोग भी सतर्क कर दिए गए हैं।

पाक पीएम शरीफ ने कबूली नूर खान एयरबेस पर भारत की मिसाइल हमले की बात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार रात एक चौंकाने वाला दावा किया कि 10 मई को रात करीब 2:30 बजे भारत की ओर से नूर खान एयरबेस और कुछ अन्य स्थानों को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि जनरल आसिम मुनीर ने उन्हें सेफ लाइन पर इसकी जानकारी दी थी।

शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की वायुसेना ने देसी तकनीक और चीन से मिले आधुनिक फाइटर जेट्स की मदद से हमले को टाल दिया। इससे पहले इस एयरबेस की सैटेलाइट इमेज भी सामने आई थी, जिसमें संभावित क्षति की अटकलें लगाई गई थीं।

अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत पहुंचे अफगानी ट्रक

भारत ने अफगानिस्तान के प्रति सद्भावना नीति के तहत 5 ट्रकों को अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत में प्रवेश की अनुमति दी। शुक्रवार को पहुंचे इन ट्रकों में से 4 में ड्राई फ्रूट्स और 1 में मुलट्ठी लदी थी। यह अनुमति विशेष मानवीय आधार पर दी गई।

कुपवाड़ा पहुंचे LG मनोज सिन्हा, सैनिकों से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुपवाड़ा में सशस्त्र बलों के जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कई इलाकों में हुई क्षति को देखते हुए भारत सरकार से विशेष सहायता मांगी जाएगी

उन्होंने कहा, “प्रशासन द्वारा प्राथमिक राहत दी गई है, लेकिन कुछ लोग अभी भी पुनर्वास से वंचित हैं। हम एक विस्तृत पुनर्वास योजना बनाकर केंद्र से मदद लेंगे।”

उमर अब्दुल्ला बोले– पाक गोलीबारी से प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन की कोई ताज़ा घटना नहीं हुई है, लेकिन पहले से हुई गोलीबारी से जो नुकसान हुआ, उसका जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार मुआवजा पैकेज तैयार करेगी और प्रभावित परिवारों की मदद की जाएगी

Related Posts

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़की हिंसा

काबुल/इस्लामाबाद: Afghanistan और Pakistan की सीमा पर बुधवार को एक बार फिर संघर्ष शुरू हो गया। अफगान तालिबान अधिकारियों के मुताबिक, इस झड़प में 2 आम नागरिकों की मौत हो…

Continue reading
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा विमान फायर ट्रक से टकराया

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात बड़ा विमान हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान रनवे पर मौजूद फायर ट्रक…

Continue reading