राष्ट्रपति के अपमान के लिए देश से माफी मांगें सोनिया गांधी: सीतारमण

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’कहने का मामला उठाया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की।

यह भी पढ़े: हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

श्रीमती सीतारमण ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद यह मामला उठाते हुए कहा कि लोकसभा के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने श्रीमती मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी ’ने कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता ने जानबूझकर श्रीमती मुर्मू का अपमान किया है। श्रीमती मुर्मू आदिवासी, वंचित और दलित समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह राज्य में मंत्री, राज्यपाल और सांसद रही हैं। यह उनका जानबूझकर अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति पद और देश का अपमान है। श्रीमती सीतारमण ने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए देश और राष्ट्रपति से क्षमा याचना करनी चाहिए।

Related Posts

वन विभाग ने मगरमच्छ होने से किया इनकार

बाराबंकी में वायरल मगरमच्छ की तस्वीर निकली फर्जी बच्चों को डराने के लिए की गई थी फोटो एडिटिंग सोशल मीडिया पर बिना जांच फैल गई अफवाह बाराबंकी। जनपद में सोशल…

Continue reading
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

BHU में एमबीए और एमबीए-आइबी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू केवल CAT-2025 स्कोर पर होगा चयन, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी होंगे शामिल पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *