चोरी गए मोबाइल वापस! जानिए कैसे पुलिस ने हर फोन को खोज निकाला

  • कनीक के सहारे पुलिस ने लौटाई नागरिकों की खोई संपत्ति

  • चोरी और गुम मोबाइल ट्रैक कर असली मालिकों को सौंपे गए

  • सर्विलांस टीम की चौकसी से जनता में बढ़ा विश्वास

अंबेडकरनगर। जिले की सर्विलांस सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाल ही में चोरी और गुमशुदा हुए 162 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 25.11 लाख रुपये आंकी गई है। यह ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के नेतृत्व में कई दिनों तक चला और पुलिस की तकनीकी दक्षता और समर्पण का प्रतीक बन गया।

पुलिस को लंबे समय से मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतकर्ताओं से प्राप्त मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर के आधार पर पुलिस ने एक रणनीतिक योजना बनाई और मोबाइल ट्रैकिंग प्रक्रिया शुरू की। तकनीकी संसाधनों के उपयोग से पुलिस ने 162 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रैक कर बरामद कर लिया।

एसपी केशव कुमार ने बताया कि मोबाइल की बरामदगी एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन सर्विलांस टीम की मेहनत और तकनीकी कुशलता से यह संभव हो पाया। बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल वापसी के दौरान लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी, जिसे एसपी ने पुलिस के लिए भी एक ‘मिशन की सफलता’ बताया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया और सभी मामलों की बारीकी से मॉनिटरिंग की गई। एसपी ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित

शाम 6 बजे बजा एअर रेड सायरन, बंद हुईं लाइटें पुलिस लाइन में मुख्य आयोजन, प्रशासन रहा सतर्क आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का अभ्यास अम्बेडकरनगर। नेताजी सुभाष चंद्र…

Continue reading
ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर में शानदार प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर। जनपद पुलिस विभाग में नियुक्त महिला आरक्षी शिखा सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा से जिले और पुलिस विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। द्वितीय ऑल इंडिया पुलिस…

Continue reading