यातायात माह में सख्ती और जागरूकता का अभियान तेज

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगरअंबेडकरनगर पुलिस द्वारा यातायात माह—नवंबर 2025 के तहत 15वें दिन जिलेभर में जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों को जागरूक किया और मौके पर ही नियमों की जानकारी दी।

अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा यातायात माह—नवंबर 2025 के तहत 15वें दिन जिलेभर में जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों को जागरूक किया और मौके पर ही नियमों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान टेंपो, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर चालकों को सड़क सुरक्षा, सिग्नल पालन और वाहन संचालन से जुड़े अनिवार्य नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने कई स्थानों पर पम्पलेट वितरित कर आम मार्ग उपयोगकर्ताओं को यातायात जागरूकता का संदेश दिया।

वाहन चेकिंग में काली फिल्म, हूटर-सायरन और नाबालिग ड्राइविंग पर निगरानी

पुलिस ने चार पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म हटवाई और हूटर-सायरन का दुरुपयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की।

साथ ही नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, चलते समय मोबाइल फोन का उपयोग, गलत दिशा में वाहन चलाने और सीट बेल्ट न लगाने पर भी कड़ी कार्रवाई की गई।

यातायात टीम ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को बार-बार जागरूक करने के साथ ही नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

क्लब के मालिक अजय गुप्ता को हिरासत में लिया गया

गोवा। बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत के मामले में क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता…

Continue reading
लोकसभा में SIR बहस: अमित शाह और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधार और SIR (सिंपल इनफॉर्मेशन रिपोर्ट) पर गृहमंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हुई। चर्चा के दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *