बेटे के साथ रैंप पर छाईं सुनीता- पर पति का सवाल आते ही हो गईं गुमशुम

  • गोविंदा के बारे में सवाल पर सुनीता का तीखा रिएक्शन
  • बॉम्बे फैशन वीक में सुनीता-यशवर्धन की धूम
  • तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता का मौन

मुंबई।  हाल ही में मुंबई में आयोजित बॉम्बे फैशन वीक में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ रैंप वॉक करती नजर आईं। इस दौरान उनके पति गोविंदा की अनुपस्थिति और उनके नाम पर पूछे गए सवालों पर सुनीता की प्रतिक्रिया ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

रैंप वॉक के दौरान गोविंदा का नाम सुनते ही बदला एक्सप्रेशन

रैंप वॉक के बाद जब मीडिया ने सुनीता से बातचीत की, तो एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा, “मैम, सर कैसे हैं?” यह सुनते ही सुनीता के चेहरे के भाव बदल गए और वह बेटे यशवर्धन को छोड़कर वहां से चली गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुनीता का यह व्यवहार साफ देखा जा सकता है।

गोविंदा की अनुपस्थिति पर सवालों से बचती रहीं सुनीता

यह पहली बार नहीं है जब सुनीता ने गोविंदा के बारे में पूछे गए सवालों को टालने की कोशिश की। रैंप वॉक के दौरान भी जब फोटोग्राफरों ने गोविंदा की गैरमौजूदगी पर सवाल किया, तो सुनीता ने उन्हें चुप रहने का इशारा किया और कोई जवाब नहीं दिया।

तलाक की खबरों के बीच बढ़ती दूरी

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि गोविंदा और सुनीता आहूजा तलाक लेने वाले हैं और दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं। हालांकि, सुनीता ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया था। लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता ने स्वीकार किया कि वह पिछले 12 वर्षों से अपना जन्मदिन अकेले मना रही हैं, जिससे दोनों के बीच दूरी की अटकलें और बढ़ गई हैं।

Related Posts

लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई/मथुरा। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई में अंतिम सांस…

Continue reading