सुप्रीम कोर्ट से अग्निपथ का अध्ययन करने के लिए पैनल गठित करने का आग्रह

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में अधिवक्ता द्वारा एक याचिका दायर कर अग्निपथ योजना और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सेना पर इसके प्रभाव की जांच के लिए शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

यह भी पढ़े :अग्निपथ योजना के विरोध में भारी उपद्रव, किया पथराव और आगजनी

अधिवक्ता विशाल तिवारी ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई विवादास्पद सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शनों की जांच के लिए शीर्ष न्यायालय से एक विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाने का भी आग्रह किया है।

अधिवक्ता ने अग्निपथ योजना के विरोध में रेलवे सहित सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए उचित निर्देश देने की भी मांग की।

Related Posts

केरल निकाय चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत

तिरुवनंतपुरम में NDA को बड़ी जीत 101 वार्डों में से 50 NDA के खाते में LDF को 29 और UDF को 19 वार्ड मिले तिरुवनंतपुर। मकेरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम…

Continue reading
तिरुपति मंदिर में सिल्क दुपट्टा और लड्डू प्रसाद में घोटाला

आंध्र प्रदेश। तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले सिल्क दुपट्टों और लड्डू में घोटाले का मामला सामने आया है। NDTV की रिपोर्ट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *