शिकागो से दिल्ली पहुँचा तहव्वुर राणा- NIA ने ली हिरासत

  • अमेरिका से लाया गया तहव्वुर राणा, कोर्ट में पेशी से पहले मेडिकल

  • पालम एयरपोर्ट पर उतरा विमान, NIA मुख्यालय ले जाया गया

  • तिहाड़ जेल में रखा जाएगा, कोर्ट के आदेश का इंतज़ार

नई दिल्ली। 2008 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया। वह शाम 6:30 बजे दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से NIA अधिकारी उसे सीधे मुख्यालय ले गए। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

राणा को तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखने की तैयारी है। भारत पहुंचने के बाद उसकी पहली तस्वीर सामने आई, जिसमें NIA अफसरों ने उसे पकड़ रखा है, हालांकि चेहरा नजर नहीं आ रहा।

2009 में शिकागो से गिरफ्तार राणा पर मुंबई हमले और कोपेनहेगन साजिश में शामिल होने का आरोप है। उसे रिचर्ड हेडली की गवाही के आधार पर अमेरिका में 14 साल की सजा हुई थी।

Related Posts

तिरुपति मंदिर में सिल्क दुपट्टा और लड्डू प्रसाद में घोटाला

आंध्र प्रदेश। तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले सिल्क दुपट्टों और लड्डू में घोटाले का मामला सामने आया है। NDTV की रिपोर्ट के…

Continue reading
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकारा, टिकट कीमतों में उछाल पर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को इंडिगो संकट के मामले में केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने सवाल उठाया कि जब एयरलाइन फेल हो गई थी, तब…

Continue reading