स्वच्छता पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का सम्मान

अकबरपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद अकबरपुर और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति 5.0 के तहत “महिलाओं का स्वच्छता में योगदान” विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मंगलवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने चयनित छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

अधिशासी अधिकारी ने किया उत्साहवर्धन

अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने छात्राओं के बनाए पोस्टरों की सराहना करते हुए कहा कि मिशन शक्ति भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण को मजबूत करना है। इस पहल के दो प्रमुख घटक—संबल और सामर्थ्य—महिलाओं को सहायता, मार्गदर्शन व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। छात्राओं की सहभागिता यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व को लेकर सजग है।

मिशन शक्ति टीम के सदस्यों का भी सम्मान

कार्यक्रम में मिशन शक्ति में योगदान देने वाली मिशन शक्ति प्रभारी डॉ संगीता, समिति सदस्य डॉ वॉलेंतिना प्रिया, डॉ सुनीता सिंह और सुश्री सीता पांडे को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अर्बन कोऑर्डिनेटर राहुल यादव, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी जसवंत सिंह यादव, टीम सदस्य आशीष शुक्ला, धीरज श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह यादव, सत्यम अग्रहरि, आरजू और अंगद सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

रमाबाई महिला पीजी कॉलेज ने निभाई अहम भूमिका

कार्यक्रम का संचालन और सहयोग रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली सिंह ने की।

Related Posts

उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, लक्ष्य से अधिक आपूर्ति दर्ज

अम्बेडकरनगर जिले में रबी सीजन के दौरान उर्वरकों की आपूर्ति लक्ष्य से अधिक दर्ज की गई है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी के अनुसार फरवरी माह तक यूरिया, डीएपी,…

Continue reading
NTPC Limited टांडा में मेगा नेत्र शिविर का शुभारंभ

अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा ने अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा नेत्र जांच एवं निःशुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *