टैरिफ वॉर तेज: चीन ने 125% टैरिफ लगाया-अमेरिका ने बढ़ाकर 145% किया

  • ट्रेड वॉर की गर्मी तेज: चीन ने लगाया 125% टैरिफ, अमेरिका ने कहा– कुल 156% तक पहुंचा बोझ
  • अमेरिका-चीन में टैरिफ टकराव फिर चरम पर, शी जिनपिंग बोले– डरने वाले नहीं हैं
  • टैरिफ वॉर में नया मोड़: ट्रम्प ने जोड़ा फेंटेनाइल टैक्स, चीन बोला- अब जवाब नहीं देंगे

वॉशिंगटन DC । चीन ने अमेरिकी सामानों पर 125% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो शनिवार से लागू होगा। साथ ही कहा कि अब वह अमेरिका की किसी भी नई टैरिफ कार्रवाई का जवाब नहीं देगा। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दो टूक कहा- “चीन किसी से नहीं डरता।”
इधर, अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाकर 145% कर दिया, जिसमें 20% फेंटेनाइल टैक्स और 1% अतिरिक्त शुल्क शामिल है। इसका असर यह होगा कि चीन से अमेरिका भेजा गया $100 का सामान अब $256 का हो जाएगा।
इस ट्रेड वॉर से अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आई, नैस्डैक 7% टूटा और तेल की कीमतें $63 से नीचे पहुंचीं।
वहीं, चीन अब इंडस्ट्रियल इनोवेशन पर ज़ोर दे रहा है और टेक सेक्टर में बड़े निवेश कर रहा है। उसने कहा- वह झुकेगा नहीं, आखिर तक लड़ेगा।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading