32 राज्यों की टीमें- एक मंच – कौन बनेगा चैंपियन

  • खेलों की नई उड़ान, अंबेडकरनगर बना राष्ट्रीय स्पोर्ट्स हब
  • देशभर की निगाहें अब इस छोटे ज़िले पर टिकी हैं
  • हैंडबॉल के दिग्गज खिलाड़ी उतरेंगे एक ही मैदान में

अम्बेडकरनगर। जिला एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। कभी शांत रही हवाई पट्टी अब देश के कोने-कोने से आने वाले खिलाड़ियों की गर्जना से गूंजने वाली है। 20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण पर हैं। ज़िले का प्रशासन, आयोजक मंडल, अधिकारीगण और खेलप्रेमी इस आयोजन को यादगार, भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं।

32 राज्यों की टीमें लेंगी भाग

देश के 32 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। इन टीमों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, झारखंड, हरियाणा, तेलंगाना, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, असम, गोवा, मणिपुर, चंडीगढ़, पांडिचेरी, जम्मू-कश्मीर, दमन-दीव, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप सहित अन्य नामचीन टीमें मैदान में अपना परचम लहराने को तैयार हैं।

जिलाधिकारी की अगुवाई में चल रही तैयारियां

इस आयोजन की बागडोर स्वयं जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपने हाथों में ली है। वह न केवल आयोजन समिति के अध्यक्ष हैं, बल्कि आयोजन को शून्य-त्रुटि और पूर्ण-व्यवस्थित बनाने के लिए स्वयं हर पल निगरानी रख रहे हैं। आयोजन सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में पूरी टीम ने इस आयोजन को जनपद के गौरव और प्रतिष्ठा का प्रतीक बनाने का प्रण लिया है।

हवाई पट्टी पर जगमग होगा मैदान

हवाई पट्टी पर बने खेल मैदान का समतलीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अब उसे दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा है। जगह-जगह तंबुओं की सजावट, स्वागत द्वार, पांडाल और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने और परिवहन की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा चुकी है।

विजेताओं को मिलेगा गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

प्रतियोगिता में विजेता टीम को गोल्ड, उपविजेता को सिल्वर, और तीसरे-चौथे स्थान पर आने वाली टीमों को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनके समर्पण और खेल भावना का सम्मान किया जाएगा।

Related Posts

अम्बेडकरनगर में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सुदृढ़ करने का प्रयास

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील के अष्टखंभा तीर्थ स्थल, लोरपुर में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की नवनिर्मित प्रतिमा का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य अयोध्या–अम्बेडकरनगर ने प्रतिमा का…

Continue reading
जोलहापुर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा: भाई-बहन की मौत

अम्बेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जोलहापुर पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घटना में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छोटी…

Continue reading