बिजनौर में ऑडी कार ने किशोर को कुचला- दो आरोपी गिरफ्तार

  • ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया विरोध

  • दो आरोपी मौके से फरार, दो गिरफ्तार

  • परिजनों ने मुआवजा और नौकरी की मांग की

    बिजनौर | बिजनौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की ऑडी कार से कुचलकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कार में सवार चार युवक चलती गाड़ी में रील बनाने में व्यस्त थे। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने हरिद्वार-नैनीताल हाईवे-74 को 6 घंटे तक जाम कर दिया। भीड़ ने ऑडी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

    दावत से लौट रहा था किशोर, तेज रफ्तार ऑडी ने मारी टक्कर
    रोशनपुर गांव का रहने वाला चित्रांश उर्फ सनी जनता इंटर कॉलेज का छात्र था और हाल ही में 10वीं की परीक्षा दे चुका था। बुधवार दोपहर वह दावत से लौट रहा था तभी पीछे से आई तेज रफ्तार ऑडी कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी। सिर में गंभीर चोट लगने से चित्रांश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    चलती कार में बना रहे थे रील, हादसे के बाद कार पलटी
    हादसे के वक्त कार में बैठे चार युवक चलती गाड़ी में सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि दो को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

    500 ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, एक करोड़ मुआवजे की मांग
    किशोर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया। कई रास्तों पर चारपाई बिछाकर जाम लगाया गया। भीड़ ने एक करोड़ रुपए मुआवजे और मृतक के भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Related Posts

कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की

कानपुर। कानपुर में रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और…

Continue reading
लखनऊ में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा

लखनऊ। लखनऊ में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह का संचालन PAC दीवान का बेटा अपने…

Continue reading