701 करोड़ रुपये की लागत से होगा 29.7 किलोमीटर फोरलेन मार्ग का निर्माण

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले में टांडा-सुरहुरपुर मार्ग को नार्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत चौड़ा करने और फोरलेन बनाने की योजना को शासन से प्रस्ताव भेजा गया है। परियोजना की कुल लागत 701 करोड़ 77 लाख 76 हजार रुपये अनुमानित की गई है। यह योजना अंबेडकरनगर सहित प्रदेश के पांच जनपदों—कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर और जौनपुर—को जोड़ते हुए विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय की पहल के बाद इस मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया को गति मिली। उन्होंने विगत तीन वर्षों से लगातार शासन स्तर पर मार्ग के विकास की मांग उठाई और अब यह प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है।

मार्ग की तकनीकी रूपरेखा

नार्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत टांडा से सुरहुरपुर तक 29.700 किलोमीटर लंबाई वाले मार्ग को 14 मीटर चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में मार्ग की चौड़ाई विभिन्न हिस्सों में 3.75 मीटर से लेकर 7 मीटर तक है। नयी सड़क योजना के तहत:

मुख्य सड़क की चौड़ाई 9 मीटर होगी

बीच में 2.5 मीटर का डिवाइडर

दोनों ओर 2-2 मीटर की पटरी

बरियावन बाजार में 700 मीटर लंबा ओवरब्रिज और सम्मनपुर में तमसा नदी पर 120 मीटर लंबा टू-लेन पुल बनाया जाएगा। सुरहुरपुर में लगभग दो किलोमीटर लंबा बाइपास भी बनाया जाएगा, जिससे यातायात और व्यापार दोनों में सुधार होगा।

Related Posts

टाण्डा तहसील में तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का उग्र आंदोलन

अम्बेडकरनगर: टाण्डा तहसील में तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। कथित भ्रष्टाचार, मनमाने एवं विधि-विरुद्ध न्यायिक आदेशों और सरकारी भूमि (कब्रिस्तान) को नुकसान पहुंचाने…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घर से पकड़ा

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *