दिव्यांग महिला को प्रशासन ने दी इलेक्ट्रिक 3-व्हील स्कूटी

लखनऊ। प्रशासन ने पारा निवासी दिव्यांग महिला खुशबू को इलेक्ट्रिक 3-व्हील स्कूटी प्रदान की है। उनके 6 साल के बेटे का स्कूल में एडमिशन भी कराया गया।

खुशबू ने 29 जनवरी 2026 को जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी विशाख जी. को प्रार्थना पत्र देकर सहायता की मांग की थी। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण रोजमर्रा के काम और बेटे को स्कूल ले जाना बेहद कठिन हो रहा था।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय ने 4 फरवरी 2026 को स्कूटी सौंपी। साथ ही, उनके बेटे का स्कूल में दाखिला भी सुनिश्चित किया गया।

दिव्यांगजन अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि प्रशासन की यह पहल खुशबू को आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिवार की सहायता करने के उद्देश्य से की गई है।

Related Posts

हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading
होली पर बढ़ेगी बसों की संख्या, 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त संचालन

होली पर 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें रोज 1000 से बढ़ाकर 1500 बसों का संचालन चार प्रमुख बस अड्डों पर 24 घंटे शिफ्ट ड्यूटी लखनऊ। होली के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *