गोरखपुर वालों ने महसूस किया कि उनके साथ धोखा हुआ : अखिलेश

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ही लोग विकास के नाम पर खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं और 2022 में बदलाव अब गोरखपुर से ही होता दिख रहा है। अखिलेश ने यहां पहुंची सपा की विजयरथ यात्रा को संबोधित करते हुये कहा कि जिस प्रकार से जनसैलाव सपा की जनसभाओं में उमड़ रहा है, वह इस बात का द्योतक है कि जनता अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी से गोरखपुर वालों को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन योगी के साढ़े चार साल के शासन में अब गोरखपुर ही नहीं पूरे राज्य की जनता महसूस कर रही है कि उसके साथ छलावा किया है।

उन्होंने 2022 में सत्ता परिवर्तन के बाद सपा की सरकार बनने का दावा करते हुये कहा कि गोरखपुर से ही बदलाव का शंखनाद होगा। किसानों के आन्दोलन की चर्चा करते हुए अखिलेश ने कहा कि यह सरकार जिस प्रकार से किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है वह इस बात का द्योतक है कि अगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जबाव देगी। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार साढ़े चार साल में पूरी तरह से विफल साबित हुई। उन्होंने जनसमूह से पूछा कि क्या किसी ने कल्पना की थी कि किसानों को गाड़ी से कुचला जायेगा? उन्होंने कमर तोड़ मंहगाई का जिक्र करते हुये कहा कि भाजपा के शासन में गरीबों की जेब काट कर अमीरों की जेब भरी जा रही है।

Related Posts

कानपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर के ससुर ने आत्महत्या का प्रयास

कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के अनुसार, एयरफोर्स विंग कमांडर की सासुराल से जुड़े 73 वर्षीय सत्येंद्र…

Continue reading
वाराणसी में 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले इस युवक ने अपने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *