स्वरूप नगर के मेडिकल स्टोर में चोरी- चोर 3 लाख नकद ले उड़े

  • स्वरूप नगर के मेडिकल स्टोर में देर रात चोरी
  • शटर तोड़कर 3 लाख नकद ले गए चोर
  • दुकान के 2 दर्जन CCTV कैमरे थे बंद

कानपुर। शहर के स्वरूप नगर जैसे पॉश इलाके में चोरों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक मेडिकल स्टोर को निशाना बना लिया। चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे और गोलक में रखे करीब 3 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात देर रात की बताई जा रही है।

पीड़ित संचालक राजीव वोहरा ने बताया कि वह विकास नगर निवासी हैं और उनका मेडिकल स्टोर मधुराज हॉस्पिटल के सामने स्थित है। रोज की तरह शुक्रवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए। सुबह दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला और अंदर जाकर देखा तो सारा कैश गायब था।

सीसीटीवी कैमरे भी नहीं कर सके मदद

दुकान में करीब दो दर्जन CCTV कैमरे लगे थे, लेकिन एक भी काम नहीं कर रहा था। पुलिस को कोई फुटेज नहीं मिल पाया।

पुलिस को स्टाफ पर शक

स्वरूप नगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को संदेह है कि चोरी की वारदात में कोई जानकार या कर्मचारी शामिल हो सकता है।

Related Posts

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: ट्राले से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 29 घायल

कौशांबी। जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास…

Continue reading
लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय का प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने आसिफी मस्जिद में एकत्र होकर सऊदी अरब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में…

Continue reading