चांदपुर निवासी की संदिग्ध मौत से गांव में मातम

  • नहर किनारे बाग में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

  • शव की स्थिति देख ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

  • पुलिस ने शुरू की हर एंगल से जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के पिलखवा गांव के पास नहर किनारे एक बाग में गुरुवार सुबह अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राम भवन वर्मा (45), निवासी चांदपुर जलालपुर, के रूप में हुई है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की स्थिति संदिग्ध होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।

Related Posts

बाबू हरिनारायण सिंह स्मारक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज़

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील के ग्राम खजावां में यंग्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित बाबू हरिनारायण सिंह स्मारक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को बड़े जोश और तेज प्रतिस्पर्धा के माहौल…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में व्यापक जागरूकता अभियान तेज

अम्बेडकरनगर— जनपद में 13 दिसंबर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से व्यापक प्रचार अभियान चलाया जा रहा…

Continue reading