
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG की किल्लत की खबरों के बीच तेल कंपनियों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में किसी तरह की कमी नहीं है। 25-26 मार्च के दौरान पैनिक बायिंग के कारण अचानक मांग बढ़ी थी, लेकिन सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
पैनिक बायिंग से बढ़ी डिमांड
पेट्रोलियम कंपनी के स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केवल दो दिनों के लिए पैनिक का माहौल बना। इसके बावजूद कहीं भी सप्लाई बाधित नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि 26 मार्च को खासतौर पर लखनऊ समेत कई जिलों में मांग बढ़ी, जिसे टैंकर भेजकर पूरा किया गया।
पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
भंडारी के अनुसार, राज्य में औसतन 7 दिनों का बैकअप स्टॉक हमेशा मौजूद रहता है। इस समय भी पर्याप्त रिजर्व उपलब्ध है, जिससे किसी तरह की किल्लत की स्थिति नहीं है।
ऑयल कंपनियों की मीटिंग जल्द
भंडारी ने बताया कि भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ बैठक बुलाई गई है।
पेमेंट से जुड़ा जो मुद्दा सामने आया है, वह कंपनियों का आंतरिक मामला हो सकता है, जिसे बातचीत के जरिए जल्द सुलझा लिया जाएगा।







