मुल्लांपुर में होगी बड़ी टक्कर- पंजाब और चेन्नई के बीच होगा जोरदार मुकाबला

  • मुल्लांपुर के नए मैदान पर होगी इतिहास रचने की जंग, दोनों टीमें बराबरी की टक्कर में
  • दोनों टीमों पर पिछली हार का दबाव, मुकाबले में दिखेगा जीत का जुनू
  • चेन्नई और पंजाब के बीच भिड़ंत से पहले रोमांच चरम पर, रिकॉर्ड्स बोले बराबरी की बात

    चंडीगढ़। आईपीएल के रोमांचक सफर में मंगलवार को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, जब पंजाब और चेन्नई की टीमें लंबे समय बाद आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मोहाली के नवनिर्मित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जो इस हाई-वोल्टेज मैच के साथ आईपीएल के नक्शे पर पहली बार उभरेगा।

    पंजाब की टीम जहां राजस्थान से मिली पिछली हार के बाद वापसी की राह देख रही है, वहीं चेन्नई को दिल्ली के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में दोनों टीमों पर जीत का दबाव साफ नजर आ रहा है।

चेन्नई को हल्की बढ़त, लेकिन पंजाब भी कम नहीं

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 30 मैचों में चेन्नई ने 16 और पंजाब ने 14 जीते हैं। मोहाली में दोनों का प्रदर्शन बराबर रहा है (3-3 जीत)।

धर्मशाला में चेन्नई का दबदबा

पंजाब के दूसरे होम ग्राउंड धर्मशाला में चेन्नई ने 2 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब को 1 में सफलता मिली है।

टॉस का होगा अहम रोल

पंजाब ने घरेलू मैदान पर चेन्नई के खिलाफ ज्यादातर मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतकर पंजाब पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकता है।

चेन्नई का दमदार बल्लेबाजी रिकॉर्ड

चेन्नई ने पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा 240 रन बनाए हैं, जबकि पंजाब का सर्वोच्च स्कोर 231 रन है।

चेन्नई की टीम पहुंची मोहाली

दिल्ली से हार के बाद चेन्नई की टीम रविवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची। टीम में ऋतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा और एमएस धोनी जैसे सितारे शामिल हैं।

Related Posts

हार्दिक पंड्या और महीका ने इंस्टाग्राम पर साझा की हनुमान पूजा की तस्वीरें

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मंगलवार शाम अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए, जिसमें दोनों हनुमान जी की पूजा करते…

Continue reading
गर्दन में ऐंठन के चलते शुभमन गिल वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती

कोलकाता । भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार शाम कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। BCCI ने सोशल…

Continue reading