सेंट्रल बार चुनाव में छाएगा रोमांच, 28 अप्रैल को होगी साख की परीक्षा

  • 128 प्रत्याशी मैदान में, अधिवक्ताओं की पसंद बनेगा फैसला

  • नामांकन प्रक्रिया पूरी, अब फाइनल सूची का इंतज़ार

  • अध्यक्ष और महासचिव पदों पर कड़ा मुकाबला तय

लखनऊ। लखनऊ सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव इस बार जबरदस्त मुकाबले और रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी के साथ होने जा रहे हैं। अध्यक्ष और महासचिव समेत कुल 22 पदों के लिए 128 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान 28 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 29 अप्रैल को की जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया पूरी, फाइनल लिस्ट जल्द
चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 8 और 9 अप्रैल को पूरी हुई, जिसके बाद अब नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो चुकी है। फाइनल सूची जल्द ही एल्डर्स कमेटी द्वारा जारी की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया हाईकोर्ट के निर्देश पर एल्डर्स कमेटी की निगरानी में हो रही है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

कड़े मुकाबले की उम्मीद
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पीएन श्रीवास्तव और मुख्य चुनाव अधिकारी उमाशंकर श्रीवास्तव के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए तीन और महासचिव पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 11, जबकि उपाध्यक्ष (मध्य) के दो पदों के लिए भी 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।

कोषाध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी तक जबरदस्त टक्कर
वोटर मोहम्मद फुरकान एडवोकेट ने बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए भी जोरदार मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर आठ, संयुक्त सचिव के तीन पदों पर 34 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। वहीं, वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 16 और कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार बार चुनाव में कुल 3742 अधिवक्ता मतदान करेंगे, जो कि अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी भागीदारी मानी जा रही है। चुनाव को लेकर अधिवक्ता वर्ग में उत्साह चरम पर है और सभी की निगाहें 28 अप्रैल के मतदान व 29 अप्रैल के परिणामों पर टिकी हुई हैं।

Related Posts

कानपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर के ससुर ने आत्महत्या का प्रयास

कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के अनुसार, एयरफोर्स विंग कमांडर की सासुराल से जुड़े 73 वर्षीय सत्येंद्र…

Continue reading
वाराणसी में 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले इस युवक ने अपने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए…

Continue reading