देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, केंद्र सरकार ने अफवाहों पर लगाई रोक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देश में लॉकडाउन लगाए जाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू समेत कई मंत्रियों ने इन खबरों को अफवाह बताया और कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने भी स्पष्ट किया कि देश में सभी रिफाइनरी 100 फीसदी क्षमता से काम कर रही हैं। LPG उत्पादन में 40% तक बढ़ोतरी की गई है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

पश्चिम एशिया हालात पर नजर

केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों की एक कमेटी बनाई है।

इसके अलावा नरेंद्र मोदी भी शाम को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे।

पेट्रोलियम मंत्रालय की 4 बड़ी बातें

  • कीमतों पर असर: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पाद महंगे हुए हैं, जिससे सप्लाई चेन प्रभावित हुई।
  • पर्याप्त स्टॉक: देश में अगले 2 महीनों के लिए कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। LPG, LNG और PNG की सप्लाई भी सामान्य है।
  • प्राथमिकता सप्लाई: रेस्टोरेंट और ढाबों को प्राथमिकता देते हुए कॉमर्शियल गैस सप्लाई को 70% तक बहाल किया गया है।
  • अफवाहों से भीड़: कुछ जगहों पर अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखी गई, लेकिन सरकार ने किसी भी कमी से इनकार किया है।

Related Posts

पालघर में ‘शिव का अवतार’ बताकर महिला से रेप

मुंबई/पालघर। पालघर जिले में एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर पुणे की…

Continue reading
ईरान युद्ध के बीच पीएम मोदी की बड़ी बैठक, 27 मार्च को CM से करेंगे चर्चा

नई दिल्ली: Narendra Modi 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में ईरान में जारी युद्ध के बाद बने हालात…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *