भारत-पाक सीजफायर के बाद सीमावर्ती राज्यों में हालात सामान्य

  • सीमा पर फिर लौटी सुकून की सांस
  • बाजारों में बहाल हुई रौनक
  • रद्द ट्रेनों का फिर से कदमताल

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद रविवार को सीमा से सटे राज्यों में हालात सामान्य होते नजर आए। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, रामबन और रियासी सहित कई इलाकों में सुबह से ही बाजार खुले और सड़कों पर चहल-पहल देखने को मिली। लोग घरों से बाहर निकले और जनजीवन सामान्य होता दिखा।

रेलवे ने ट्रेनों का संचालन फिर शुरू किया
सीजफायर से पहले एहतियात के तौर पर रद्द की गई ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है। राजस्थान में पूरी तरह से रद्द की गई 16 ट्रेनों और आंशिक रूप से रद्द की गई 11 ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में भी 8 ट्रेनों को सामान्य रूप से चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया था, जिन्हें अब सामान्य शेड्यूल पर लाया जा रहा है।

बॉर्डर के ग्रामीण इलाकों में लौटने लगे लोग
राजस्थान, पंजाब और गुजरात के बॉर्डर से सटे जिलों में डर के साये में घर छोड़ चुके लोग अब वापस लौटने लगे हैं। पाकिस्तान की ओर से हमलों की आशंका के कारण इन इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन किया था। अब हालात में सुधार के बाद जनजीवन सामान्य हो रहा है। गुजरात के कच्छ में दो दिन से बंद पड़ा कंडला पोर्ट भी रविवार को दोबारा खुल गया। यह पोर्ट देश के सबसे बड़े बंदरगाहों में शामिल है।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading