इस बार भाजपा तीन सौ पार : केशव मौर्य

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य में विधानसभा के आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का विश्वास व्यक्त करते हुये शुक्रवार को कहा कि पार्टी को एक बार फिर 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। मौर्य ने लखनऊ से वाराणसी जाते समय जौनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के बाद यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि 2022 में 300 से अधिक सीटें हासिल कर भाजपा की प्रदेश में पूर्ण बहुमत से फिर सरकार बनेगी। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के विभिन्न दलों से हो रहे गठबंधनों को निष्प्रभावी बताते हुये कहा कि कितने भी दल क्यों न मिल जायें, चुनाव परिणाम पर इनका कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ‘सबका साथ सबका विकास साथ सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर चल रही है।

बिना किसी भेदभाव के राज्य में सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि विरोधी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिये इन दलों के नेता सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। योगी सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि समूचे राज्य में सड़कों को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त बनाने के अभियान की समयसीमा 15 दिन बढ़ा दी गयी है। एक सवाल के जवाब में मौर्य ने कहा कि राज्य में सड़कों को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त करने के लिये लोकनिर्माण विभाग ने 15 दिन का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। जिससे इस अभियान को प्रभावी तौर पर मुकम्मल किया जा सके।

Related Posts

कानपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर के ससुर ने आत्महत्या का प्रयास

कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के अनुसार, एयरफोर्स विंग कमांडर की सासुराल से जुड़े 73 वर्षीय सत्येंद्र…

Continue reading
वाराणसी में 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले इस युवक ने अपने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *