मेरठ में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जिनकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने यहां बताया कि पोलो कार में सवार तीन युवक दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंकरखेड़ा क्षेत्र में खिरवा चौराहे के पास भाेर करीब तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब एक राहगीर को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी सड़क की साइड रेलिंग में जा घुसी।


इस हादसे में कार के पड़खच्चे उड़ गये और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाल कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। पुलिस शवों की शिनाख्त के प्रयास में लगी हुई है, फिलहाल यह पता लग पाया है कि तीनों युवक दिल्ली से हरिद्वार के लिये रवाना हुए थे।

Related Posts

लखनऊ में रोड एक्सीडेंट: इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले युवक की मौत

लखनऊ। आलमबाग थाना क्षेत्र में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले 27 वर्षीय रवीश मिश्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। रवीश पटना के रेलवे टेंडर के लिए टिकट कराने…

Continue reading
महाराष्ट्र में 29 नगर निगम चुनाव, वोटिंग शुरू सुबह 7:30 बजे

मुंबई/महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज चुनाव हुए। सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे समाप्त हुआ। दोपहर 3:30 बजे तक 41.08% वोटिंग दर्ज की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *