नाकामी छिपाने के लिये भाजपा चित्रकूट में कर रही है चिंतन मनन: अखिलेश

लखनऊ: चित्रकूट में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को निशाने पर लेते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चित्रकूट में जारी भाजपा का चिंतन-मनन अपनी नाकामियों को छुपाने और जनता को अपने छलबल से भ्रमित कर उससे वोट बटोरने तक सीमित है। श्री यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा विकास की चर्चा से परहेज करती है। भाजपा सत्ता के लिए झूठ फरेब की राजनीति करती है। कभी चित्रकूट तो कभी अयोध्या, काशी और मथुरा का मुद्दा पनपाना एजेण्डा है। सत्ता पर कब्जा और केवल सत्ता पर कब्जा यही भाजपा का प्रथम और अंतिम ध्येय है जिसके इर्द गिर्द उसकी राजनीति घूमती रहती है। भाजपा-आरएसएस का एकमात्र काम समाज को बर्बाद करने का है।

उन्होने कहा कि भाजपा का ताजा एजेण्डा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र को हाशिये पर पहुंचाकर सत्ता में अपना वर्चस्व बनाए रखना है। भाजपा सरकार को जनता की चिंता नहीं है। भाजपा की कोई भी योजना जनहित में नहीं है। भाजपा-आरएसएस के सांप्रदायिक एजेण्डा से ही कट्टरपंथी संगठन उभर कर सामने आ गये हैं। भाजपा चिंतन-मंथन से दूर केवल भोजन-विश्राम के सहारे अपना स्वार्थ चिंतन करती है। विकास कैसे अवरूद्ध हो, इसके लिए वह तीन तिकड़म सिखाने के लिए ही प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करती है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व दरअसल चित्रकूट में इस बात पर चिंतन-मनन करने नहीं बैठा है कि गरीबी के दलदल से गरीबों को कैसे निकाला जाए, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को कैसे ठीक किया जाए, नौजवानों को रोजगार के अवसर कैसे मुहैया कराये जाएं और महंगाई, अपराध तथा भ्रष्टाचार से कैसे निजात पाई जाए बल्कि सत्ता में बने रहने के लिए क्या-क्या षड्यंत्र किये जाए चित्रकूट में इसका ही मंथन हैं।

Related Posts

कानपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर के ससुर ने आत्महत्या का प्रयास

कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के अनुसार, एयरफोर्स विंग कमांडर की सासुराल से जुड़े 73 वर्षीय सत्येंद्र…

Continue reading
वाराणसी में 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले इस युवक ने अपने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *