अवैध रूप से बिक रही शराब पीने से आजमगढ़ में दो की मौत

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अवैध रूप से बिक रही शराब के सेवन से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। गुरुवार को इस घटना का खुलासा होने के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचने पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर प्रशासनिक कार्रवाई शुरु की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के समसल्लीपुर गाँव की राजभर बस्ती में अवैध रुप से बनी शराब खरीदकर पीने से गुरुवार को लगातार दूसरी मौत होने का मामला सामने आया। इससे पहले बुधवार को भी इसी गांव के एक अन्य व्यक्ति की शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने से मौत हुई थी। पुुलिस के अनुसार राजभर बस्ती के 60 वर्षीय मगरू पुत्र पुददन ने आठ नवंबर की रात में शराब पीने पर तबियत बिगड़ गयी। स्थानीय लोग उसे अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए । हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे फूलपुर निजी ट्रामा सेंटर भेज दिया।

जहां इलाज के दौरान 10 नवंबर की देर रात में उसकी मौत हो गयी। इससे पहले बुधवार को ही दिन में मृतक मंगरु के पड़ोसी 42 वर्षीय छोटेलाल राजभर पुत्र रघुबीर की भी शराब पीने के बाद तिबयत खराब होने से मौत हो गयी थी। अवैध शराब पीने से लगातार दो मौत होने पर प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मौके पर पहुंच गये। आर्य का कहना है कि इस मामले में गांव के एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

Related Posts

भारत-पाक मैच से पहले ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने…

Continue reading
बाराबंकी में बिजली तार चोरी का अंतरजनपदीय गिरोह गिरफ्तार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाराबंकी में बिजली के तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *