भारत के दबाव से ही पाकिस्तान कह रहा कि आतंकियों को शरण नहीं देंगे: राजनाथ

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत पूरी दुनिया को यह संदेश दे चुका है कि किसी भी देश ने भारत के खिलाफ अगर साजिश रची तो उसे बख्शा नहीं जायेगा और भारत के दबाव का ही नतीजा है कि अब पाकिस्तान भी कह रहा है कि वह आतंकवाद को प्रश्रय नहीं देगा। रक्षामंत्री ने यहां अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के रजत जयंती समारोह में कहा कि पाकिस्तान भारत से 1971 और फिर 1999 के कारगिल युद्ध में हार का सामना कर चुका है। उसे आतंकियों को शरण देना बंद करना ही होगा। उन्होंने कहा कि भारत शांति प्रिय देश है।

हमने न कभी किसी देश पर आक्रमण किया है और न ही किसी देश की एक इंच ज़मीन पर कब्ज़ा किया, लेकिन सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके हमने यह साबित कर दिया है कि जो भी भारत के खिलाफ साजिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। सिंह ने कहा कि अब पूरी दुनिया में यह धारणा बन रही है कि सिर्फ अमेरिका और इजराइल ही नहीं, भारत भी आतंकवाद से लड़ सकता है। इसीलिए देश की वैश्विक प्रतिष्ठा दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे मजबूत देशों में से एक है। लोग किताबों में इतिहास पढ़ते हैं पर हमारे जवानों ने 1971 के युद्ध में भाग लेकर इतिहास रचा है। हमें अपने जवानों पर गर्व है।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र में हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर सियासी घमासान

    महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सपकाल ने बुलढाणा में एक कार्यक्रम…

    Continue reading
    8.2% ब्याज के साथ SCSS से पाएं तिमाही तय इनकम

    नई दिल्ली। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और रिटायरमेंट के बाद अपनी इनकम सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *