सुलतानपुर : एआरटीओ टीम को ट्रक ने रौंदा, सिपाही व ड्राइवर की मौत

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में लखनऊ- बलिया राजमार्ग पर माधवपुर छतौना के पास मंगलवार को सुबह वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने एआरटीओ प्रवर्तन के सिपाही और संविदा कर्मी ड्राइवर को कुचल दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर बताया कि एआरटीओ राकेश कुमार वर्मा लखनऊ- बलिया राजमार्ग पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर छतौना गांव के पास गाड़ी से नीचे उतर कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सुलतानपुर से कादीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने एआरटीओ के चालक अब्दुल मोबीन निवासी शास्त्री नगर थाना कोतवाली नगर और सिपाही अरुण सिंह निवासी बीकेटी लखनऊ को रौंद दिया।

यह भी पढ़े: सुलतानपुर : एआरटीओ टीम को ट्रक ने रौंदा, सिपाही व ड्राइवर की मौत

दुर्घटना में अनुबंधित गाड़ी के चालक मोबीन और प्रवर्तन विभाग के सिपाही अरूण सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना में एआरटीओ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोज और थानाध्यक्ष सन्दीप राय के साथ घटना स्थल की जांच पड़ताल की है।

यह भी पढ़े: ‘ग्रेड ए ++’ रैंकिंग पाने वाला यूपी का पहला विवि बना लखनऊ विवि

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुट गयी है। एआरटीओ राकेश कुमार वर्मा ने बताया वह टीम के साथ चेकिंग करके कादीपुर से लौट रहे थे। रास्ते मे लघुशंका के लिए गाड़ी खड़ी किए थे, तभी हादसा हो गया। थानाध्यक्ष सन्दीप कुमार राय ने बताया ट्रक ड्राइवर फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Posts

EVM पर ममता बनर्जी के सवाल: ‘वोटिंग के बाद मशीन बदल सकते हैं’

कोलकाता/मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी माहौल के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुर्शिदाबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते…

Continue reading
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से 1 की मौत, 6 घायल

औरैया: जिले के अजीतमल क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो हार्वेस्टर कंबाइन को टक्कर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *