वाराणसी- करंट से एक परिवार के 3 लोगों की मौत, कोहराम मचा

  • कपड़े सुखाते समय करंट की चपेट में आई महिला
  • बच्चियों ने मां-बाप को देखा और उन्हें जगाने की कोशिश की
  • चार साल पहले चाचा की भी हुई थी करंट से मौत

वाराणसी। वाराणसी के अर्दली बाजार इलाके में मंगलवार को करंट से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और पिता शामिल हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

कपड़े फैलाते समय करंट की चपेट में आए परिवार के सदस्य
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे महिला प्रीति कपड़े सुखाने के लिए बाहर तार पर डालने गई थी, तभी आंधी के दौरान बिजली का तार टूटकर लोहे के तार से छू गया। गीले कपड़े को तार पर फैलाते ही प्रीति करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने के लिए पति सोनू और पिता राजेंद्र दौड़े, लेकिन वे भी करंट से बच नहीं सके और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

बच्चियों ने मां-बाप को देखा और उन्हें जगाने की कोशिश की
सोनू की बेटियां शिवांगी (6) और नैंसी (4) स्कूल से घर लौटने पर मां-बाप के शव देखकर उन्हें जगाने लगीं। इस दृश्य ने मौके पर मौजूद लोगों को आंसू बहाने पर मजबूर कर दिया।

एक और परिवार पर करंट का कहर
यह पहली बार नहीं है जब इस परिवार में करंट से किसी की जान गई है। चार साल पहले सोनू के चाचा विपिन की भी इसी घर में करंट से मौत हो गई थी, जब वह प्रेस कर रहे थे और प्रेस का तार जलने से वह करंट की चपेट में आ गए थे।

दादी की हालत हुई खराब
मृतकों के परिवार में अब केवल सोनू की बीमार दादी, मानसिक रूप से विक्षिप्त भाई और उनकी दो बच्चियां बची हैं। दादी दुर्गा देवी ने अपने बेटे और पोते के शव देखकर सदमे में बेहोश हो गईं।

Related Posts

वन विभाग ने मगरमच्छ होने से किया इनकार

बाराबंकी में वायरल मगरमच्छ की तस्वीर निकली फर्जी बच्चों को डराने के लिए की गई थी फोटो एडिटिंग सोशल मीडिया पर बिना जांच फैल गई अफवाह बाराबंकी। जनपद में सोशल…

Continue reading
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

BHU में एमबीए और एमबीए-आइबी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू केवल CAT-2025 स्कोर पर होगा चयन, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी होंगे शामिल पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची और…

Continue reading