विक्की कौशल की ‘गोविंदा मेरा नाम’ 10 जून 2022 को रिलीज होगी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’10 जून 2022 को रिलीज होगी। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’ में विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। फिल्म की कहानी और निर्देशन शशांक खैतान का है। फिल्म में भूमि, विक्की की पत्नी के रोल में होंगी, वहीं कियारा उनकी गर्लफ्रैंड के रोल में नजर आएंगी।

फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ की रिलीज डेट और पोस्टर जारी कर दिया गया है।फिल्म की रिलीज डेट 10 जून 2022 रखी गई है। करण जौहर ने विक्की कौशल के किरदार का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “गोविंदा वाघमारे से मिलिए। इसका दिल गोल्ड का और डांस मूव बोल्ड हैं। पेश है गोविंदा नाम मेरा, जहां असीमित हंसी और कंन्फ्यूजन होगा। 10 जून, 2022 को सिनेमाघरों में।” इसके अलावा करण जौहर ने भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

Related Posts

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई/मथुरा। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई में अंतिम सांस…

Continue reading
कंगना रनोट ने बेटों और बेटियों के बीच भेदभाव पर खोला मुंह

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *