सुनीता विलियम्स का रोल निभाना चाहती हैं विद्या बालन

  • टॉक शो में विद्या बालन ने साझा किए अपने करियर के दिलचस्प किस्से

  • फिक्की फ्लो के कार्यक्रम में महिलाओं को दी आत्म-स्वीकृति की प्रेरणा

  • समारोह में कीर्ति श्रॉफ बनीं नई चेयरपर्सन

बिठूर। बिठूर स्थित एक होटल में आयोजित फिक्की फ्लो के चेंज ऑफ गार्ड समारोह में अभिनेत्री विद्या बालन बतौर स्पीकर शामिल हुईं। टॉक शो के दौरान उन्होंने कहा कि वह सुनीता विलियम्स के जीवन और उनके साहस से काफी प्रभावित हैं और अगर बॉलीवुड में उन पर फिल्म बनती है, तो वह उसमें मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

विद्या ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत के किस्से सुनाते हुए बताया कि एक समय ऐसा था जब वे स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक सीरियल हम पांच में नजर आई थीं। उनकी मां और बहन ने फोटो भेजे थे और चयन भी हो गया। हालांकि, शूटिंग के कारण पढ़ाई पर असर पड़ने लगा, जिसके बाद परिवार के कहने पर उन्होंने ग्रेजुएशन पूरी की।

कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ खुद को स्वीकारने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “हर महिला में सुलू और मंजुलिका दोनों किरदार होते हैं, बस वक्त पर वो रूप सामने आता है।”

इस समारोह के दौरान कीर्ति श्रॉफ को फिक्की फ्लो की नई चेयरपर्सन घोषित किया गया। साथ ही अंकिता गर्ग, सुषमा सिंह, रूबी चावला, शेफाली गुप्ता, आरूषी टंडन और नेहा गर्ग को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

फिक्की फ्लो ने कानपुर प्लॉगर्स के साथ मिलकर महिला रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर समझौते भी किए। इस अवसर पर शहर की कई जानी-मानी महिलाएं मौजूद रहीं, जिनमें अर्चना खेतान, रितु लॉर्ड, साक्षी महाना और पारूल राजोरिया शामिल थीं।

Related Posts

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई/मथुरा। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई में अंतिम सांस…

Continue reading
कंगना रनोट ने बेटों और बेटियों के बीच भेदभाव पर खोला मुंह

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू…

Continue reading