चोर समझकर ग्रामीणों ने युवक की की पिटाई

जलालपुर (अंबेडकरनगर)।  कटका थाना क्षेत्र के दुल्हूपुर खुर्द गांव में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक अर्धनग्न युवक को ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में घर के पीछे खिड़की खोलने की कोशिश करते हुए देखा। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे रस्सी से बांधकर पेड़ से लटका दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई।

रात 11 बजे हुई वारदात, ग्रामीणों ने दिखाई सतर्कता

दुल्हूपुर खुर्द निवासी ठाकुरदीन ने बताया कि उनका बेटा रेलवे पुलिस में तैनात है और वर्तमान में घर पर नहीं है। घर में वह स्वयं, पत्नी, बहू और एक छोटा बच्चा रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे, एक युवक सिर्फ चड्डी-बनियान में घर के पीछे के दरवाजे को खोलने की कोशिश कर रहा था। आवाज सुनकर घर के लोग बाहर निकले और शोर मचाया।

थोड़ी ही देर में आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और युवक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने उसे पास के एक पेड़ से रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके से युवक को किया बरामद

सूचना मिलते ही कटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों की भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजे बताया है और वह सुल्तानपुर जनपद का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, युवक शराब के नशे में धुत था और उसका आचरण संदिग्ध था।

Back to top button