तेज बारिश से अकबरपुर की सड़कों पर जलजमाव

  • दो घंटे की झमाझम बारिश ने अकबरपुर नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोली
  • मुख्य मार्गों और बाजारों में जलभराव, आवागमन ठप
  • नाले ओवरफ्लो, कई मोहल्लों और कॉलोनियों में पानी भरा

अंबेडकरनगर। बुधवार सुबह हुई करीब दो घंटे की झमाझम बारिश ने अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर भीतरी इलाकों तक जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात यह रहे कि प्रमुख बाजारों और मोहल्लों में पानी भर जाने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।

सुबह बदला मौसम, नौ बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश

सुबह लगभग नौ बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। दो घंटे तक लगातार बारिश के चलते शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। टांडा रोड, अयोध्या रोड, नई सड़क, रसूलाबाद वार्ड, मिर्जापुर कोडरा, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, और तमसा मार्ग जैसे प्रमुख स्थानों पर सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया।

मुख्य नाले ओवरफ्लो, बाजारों में फंसे लोग

अकबरपुर ब्लॉक और लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास स्थित नाले ओवरफ्लो हो गए। इससे आस-पास की कॉलोनियों और कार्यालय परिसरों में पानी भर गया। अंबेडकर चौक, रोडवेज बस स्टैंड और शहजादपुर मोहल्ले की गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गईं। बारिश के समय जो जहां था, वहीं फंसा रह गया। दुकानों के सामने तक पानी भर जाने से बाजारों में आवाजाही पूरी तरह बाधित रही।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading