
- कंसल्टेंसी कंपनी ने दिया धोखा, युवक से 8.95 लाख रुपए की ठगी
- ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का वादा, फिर पैसे हड़पने का आरोप
- फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का सिलसिला
करनाल। चंडीगढ़ की एक कंसल्टेंसी कंपनी द्वारा नौकरी का झांसा देकर युवक से 8.95 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने कंसल्टेंसी के मालिक और कर्मचारियों पर पैसे हड़पने का आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक पर देखा विज्ञापन, फिर शुरू हुआ ठगी का सिलसिला
पीड़ित प्रवीन कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि फरवरी 2023 में उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो विज्ञापन देखा, जिसमें चंडीगढ़ स्थित अंगद इन्फो ओवरसीज कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ऑस्ट्रेलिया में नर्स की नौकरी दिलवाने का दावा कर रही थी। उनकी पत्नी मुकेश, जो पेशे से नर्स हैं, के लिए उन्होंने इस कंपनी से संपर्क किया। इसके बाद, प्रवीन ने चंडीगढ़ ऑफिस जाकर कंपनी के कर्मचारी भूपिंद्र से मुलाकात की।
4 महीने में नौकरी दिलवाने का आश्वासन
भूपिंद्र ने उन्हें कंपनी के मालिक राजदीप सिंह से मिलवाया और पूरे प्रोसेस के बारे में जानकारी दी। दोनों के बीच 15 लाख रुपए में सौदा तय हुआ, जिसमें चार महीने में ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट दिलवाने की गारंटी दी गई थी। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि अगर कोई कारणवश काम नहीं हुआ तो पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।
कंपनी को दी 8.95 लाख की रकम, फिर शुरू हुई धोखाधड़ी
प्रवीन ने कुल 8.95 लाख रुपए कंपनी को दिए, जिनमें से 2 लाख रुपए 18 मार्च 2023 को अपने घर पर नकद दिए, जबकि शेष 6.95 लाख रुपए उन्होंने कंपनी के एसबीआई खाते में अपने पीएनबी अकाउंट से ट्रांसफर किए। लेकिन जब चार महीने बाद कोई काम नहीं हुआ।








