
- लिबरल पार्टी ने बहुमत चूका, लेकिन सत्ता में वापसी पक्की
- कार्नी का आक्रामक रुख, ट्रम्प को लेकर दिया बड़ा बयान
- NDP की शर्मनाक हार, पार्टी का भविष्य अधर में
ओटावा। कनाडा में सोमवार को हुए आम चुनावों में लिबरल पार्टी ने सत्ता में वापसी की है और प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपने पद पर बने रहेंगे। हालांकि, नेशनल ब्रॉडकास्टर CBC की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी स्पष्ट बहुमत से कुछ सीटें पीछे रह गई है। प्रधानमंत्री कार्नी ने चुनाव पूर्व जनादेश के लिए संसद भंग कर समय से पहले चुनाव कराने का फैसला लिया था। उनका कहना था कि अमेरिका के साथ बढ़ते टैरिफ तनाव और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों से निपटने के लिए उन्हें मजबूत जनसमर्थन की जरूरत है।
जगमीत सिंह की करारी हार, पार्टी की साख भी दांव पर
न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के प्रमुख जगमीत सिंह, जिन्हें खालिस्तान समर्थक माने जाने को लेकर पहले से विवादों में घिरा माना जाता रहा है, अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे। ब्रिटिश कोलंबिया की बर्नाबी सेंट्रल सीट से वे लिबरल पार्टी के वेड चांग से हार गए। वोटिंग आंकड़ों के मुताबिक, चांग को 40% से ज्यादा वोट मिले, जबकि सिंह को सिर्फ 27% वोट ही हासिल हो सके।
कार्नी का ट्रम्प पर तीखा हमला: “वे हमें तोड़ना चाहते हैं, पर हम झुकेंगे नहीं”
जीत के संकेत मिलने के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री कार्नी ने अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रम्प पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा, “मैं महीनों से चेतावनी देता आ रहा हूं—अमेरिका हमारी ज़मीन, संसाधन, पानी और देश पर निगाहें गड़ाए हुए है। राष्ट्रपति ट्रम्प हमें तोड़ना चाहते हैं ताकि वे हम पर नियंत्रण पा सकें। लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा।








