कौन है हादसे के लिए ज़िम्मेदार? होटल मालिक या प्रशासन?

  • चश्मदीद बोले – बचने के लिए लोग छत से कूद पड़े
  • फायर ब्रिगेड की तत्परता से बचाई गईं कई जानें
  • रात 8:15 बजे मची चीख-पुकार, इलाके में अफरा-तफरी

कोलकाता। मंगलवार रात शहर के फालपट्टी मछुआ इलाके में स्थित ऋतुराज होटल में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हुए हैं। हादसे के दौरान 22 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। 12 पुरुष मृतकों में से 8 की पहचान की जा चुकी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, छत और खिड़कियों से कूदे लोग
पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने बताया कि आग रात करीब 8:15 बजे होटल की चौथी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोग जान बचाने के लिए होटल की छत और खिड़कियों से कूद गए।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “लोगों की मौत की खबर से बहुत दुखी हूं। घायल जल्द ठीक हों, यही प्रार्थना है।” PMNRF से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading