आखिर क्यों गिरफ्तार हुईं मिस अर्थ बांग्लादेश मेघना आलम

  • सऊदी राजदूत से रिश्ते पर विवाद, शादी से इनकार बना गिरफ्तारी की वजह?
  • बिना चार्जशीट के गिरफ्तारी, परिजनों ने बताया ‘अवैध कार्रवाई’
  • 43 करोड़ की ब्लैकमेलिंग का आरोप, पुलिस का दावा और पिता का खंडन

ढाका। पूर्व मिस अर्थ बांग्लादेश रह चुकी मॉडल मेघना आलम को 9 अप्रैल को बांग्लादेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। 30 वर्षीय मेघना पर देश की सुरक्षा को खतरे में डालने और वित्तीय हितों को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर देश में मानवाधिकार उल्लंघन और राजनीतिक दबाव के आरोप भी लग रहे हैं।

मेघना के पिता बदरूल आलम ने दावा किया कि उनकी बेटी को बिना किसी चार्जशीट के पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने इसे पूरी तरह गैरकानूनी बताया और कहा कि इस कार्रवाई के पीछे उसकी सऊदी अरब के राजदूत इस्सा आलम के साथ कथित निजी संबंध अहम वजह हैं।

राजदूत को ब्लैकमेल करने का आरोप
पुलिस का कहना है कि मेघना ने सऊदी राजदूत को ब्लैकमेल कर 5 मिलियन डॉलर (करीब 43 करोड़ रुपये) वसूलने की कोशिश की। हालांकि, मेघना के पिता ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने राजदूत से शादी करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वह पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं।

फेसबुक पर किए थे गंभीर आरोप
गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले मेघना ने फेसबुक पर लाइव आकर आरोप लगाया था कि सऊदी राजदूत गैर-इस्लामिक गतिविधियों में शामिल हैं और पुलिस के माध्यम से उन्हें धमकाया जा रहा है ताकि वे सच्चाई सामने न लाएं। हालांकि, उन्होंने इन कथित गतिविधियों का विवरण नहीं दिया था।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading