
- राहुल गांधी का अमेरिका दौरा: सिख समुदाय से जुड़े तीखे सवाल
- सिख व्यक्ति का सवाल: कांग्रेस ने क्यों नहीं दी अभिव्यक्ति की आज़ादी?
- राहुल गांधी ने कांग्रेस की गलतियों की जिम्मेदारी ली
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सिख युवक उन्हें 1984 सिख विरोधी दंगों को लेकर कटघरे में खड़ा करता नजर आता है। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस द्वारा की गई गलतियों की जिम्मेदारी लेने की बात कही। लेकिन भाजपा ने इसे राजनीतिक दिखावा करार देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
वीडियो की टाइमलाइन और आयोजन स्थल
यह वीडियो 21 अप्रैल 2025 का बताया जा रहा है, जब राहुल गांधी अमेरिका के वॉटसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स में आयोजित एक चर्चा सत्र में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद एक सिख व्यक्ति ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास को लेकर राहुल से तीखे सवाल पूछे।
सिख युवक ने क्या कहा?
सिख व्यक्ति ने राहुल गांधी को उनकी पिछली अमेरिका यात्रा की याद दिलाते हुए कहा,
“आपने ट्वीट किया था कि क्या भाजपा राज में सिखों को कड़ा पहनने और पगड़ी बांधने की आज़ादी है? लेकिन आपकी पार्टी ने भी सिखों को बोलने की आज़ादी नहीं दी। कांग्रेस ने डर का माहौल पैदा किया। सज्जन कुमार जैसे नेता इसका उदाहरण हैं। आज भी ऐसे नेता पार्टी में हैं। आप सिख समुदाय के प्रति कांग्रेस के व्यवहार को कैसे सुधारेंगे?”







