बाइक चलाते समय संतुलन बिगड़ा- नहर में गिरी महिला की मौत

  • कन्नौज से लौटते समय बाइक नहर में गिरने से हादसा
  • पत्नी सोनम की बाइक चलाते वक्त संतुलन बिगड़ा
  • पति आसिफ को स्थानीय लोगों ने बचा लिया

कानपुर। बिल्हौर क्षेत्र के ककवन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई। पति के साथ ससुराल से लौट रही महिला ने रास्ते में बाइक चलाने की इच्छा जताई, लेकिन बाइक नहर पटरी पर बेकाबू होकर गिर गई। पति को तो स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन पत्नी की मौत हो गई।

मामला ककवन के खरपतपुर झाल के पास मकनपुर-बिषधन मार्ग का है। जानकारी के मुताबिक, बछना गांव निवासी आसिफ अपनी पत्नी सोनम को उसके मायके कन्नौज से वापस लेकर लौट रहे थे। रास्ते में सोनम ने बाइक चलाने की इच्छा जताई। पति ने बाइक उसे चलाने दी। इसी दौरान नहर पटरी पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों नहर में जा गिरे।

स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, पति को बचाया

हादसे के वक्त पास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में आसिफ और बाइक को बाहर निकाला। सोनम पानी में डूब गई थी, जिसकी तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया।

एक घंटे बाद मिला शव, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित की मौत

थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अइमा गांव के अनुज राजपूत, अवधेश राजपूत समेत छह गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सोनम को नहर से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तुरंत बिल्हौर सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

निकाह को हुआ था सिर्फ एक साल

जानकारी के अनुसार, आसिफ और सोनम का निकाह करीब एक साल पहले हुआ था। सोनम कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की रहने वाली थी। गुरुवार को आसिफ अपनी पत्नी को ससुराल से लेकर लौट रहे थे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading