लखनऊ में महिला का सनसनीखेज आरोप: पति के पाकिस्तान से संबंध

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग इलाके में रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि उसका पति जीशान अख्तर पाकिस्तान की एजेंसियों से जुड़ा हुआ है और वहां के सेना अधिकारियों के संपर्क में भी है। उसने कई बार पाकिस्तान की यात्रा की है और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल है।

महिला ने पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत देकर पति के पासपोर्ट, वीजा और विदेशी यात्राओं की जांच की मांग की है। शिकायत के आधार पर कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तान से करीबी रिश्ते, 20 मिनट में मिला वीजा

शिकायतकर्ता सानिया शाहिद उर्फ जकिया खातून ने बताया कि उसके पति जीशान अख्तर का पाकिस्तान के कई लोगों से सीधा संपर्क है। वह खुद कह चुका है कि वहां उसका आना-जाना लगा रहता है। सानिया के अनुसार, “जीशान को सिर्फ 20 मिनट में पाकिस्तान का वीजा मिल गया था। उसके संबंध पाकिस्तान के एक सैन्य अधिकारी से भी हैं।”

महिला ने बताया कि उनके ससुराल में कुछ अज्ञात लोग मिलने आते थे और जीशान उनके साथ बाहर चला जाता था। “वह कभी उनके सामने बात नहीं करता था। मुझे शक है कि ये लोग पाकिस्तानी एजेंट हो सकते हैं,” सानिया ने पुलिस को बताया।

2023 में हुई थी शादी, दहेज को लेकर भी विवाद

सानिया ने बताया कि उसका निकाह 14 नवंबर 2023 को फतेहपुर निवासी जीशान अख्तर से हुआ था। शादी में मायकेवालों ने लाखों रुपए का दहेज, जेवर और सामान दिया था। लेकिन कार न मिलने पर ससुरालवाले नाराज हो गए। बाद में सानिया के पिता ने 2 लाख रुपए देकर कार भी दिलाई, फिर भी उनका व्यवहार नहीं बदला।

बेटी के जन्म पर हत्या की कोशिश का आरोप

शिकायत में सानिया ने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हुई, तो ससुरालवालों ने इलाज तक नहीं कराया और उसे मायके भेज दिया। 16 जनवरी 2025 को उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिस पर पति जीशान नाराज हो गया। आरोप है कि उसने बच्ची का मुंह दबाकर मारने की कोशिश की। सानिया का कहना है कि इस घटना का वीडियो सबूत के रूप में उसके पास मौजूद है

वर्तमान में सानिया ने अपने पति के खिलाफ भरण-पोषण का केस भी कोर्ट में दायर किया है। पुलिस सभी आरोपों की गहन जांच कर रही है।

Related Posts

ललालबाग में AQI खतरनाक, अधिकतम 28 डिग्री

लखनऊ। राजधानी में रविवार को सुबह से धुंध का असर रहा और ठंडी हवा ने ठंडक बढ़ाई। दिन में मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार,…

Continue reading
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का अनावरण किया

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी ने समाज के…

Continue reading