अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर कार्यशालाओं का आयोजन

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद अंबेडकरनगर के टाण्डा रोड स्थित ब्रेनसीड एकेडमी में 27 जनवरी को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन पर प्रशिक्षण और कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में संचालित वाहनों की सुरक्षा और छात्रों तथा वाहन चालकों में जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यशाला में मोटर वाहन निरीक्षक रंजीत सिंह और यातायात उप निरीक्षक जय बहादुर यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी स्कूलों के प्रबंधन से अपेक्षा की गई कि वाहन नई गाइडलाइन के अनुसार तैयार हों और फिटनेस नवीनीकरण के बाद ही मार्ग पर संचालन किया जाए। स्कूल वाहनों के किराए का निर्धारण नियम अनुसार कर कार्यालय को एक प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया। विद्यार्थियों और चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई।

एनसीसी कैडेट्स और छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 28वें दिन बुधवार को बीएन केबी महाविद्यालय, अंबेडकरनगर में प्राचार्या शुचिता पाण्डेय के निर्देशन में एनसीसी प्रभारी डा. विवेक तिवारी और रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह के सहयोग से एनसीसी कैडेट्स और छात्रों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट उपयोग, मोबाइल फोन से वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग और रेड लाइट का उल्लंघन न करने जैसे नियमों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार यादव, यात्री/मालकर अधिकारी सुरेन्द्र सिंह, मोटर वाहन निरीक्षक रंजीत सिंह और यातायात उप निरीक्षक जय बहादुर यादव सहित विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे। डा. संतोष कुमार ने मंच का संचालन किया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *