योगी ने पांच साल में केवल श्मशान बनवाये और लोगों को वहां पहुंचवाया : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पांच साल में योगी सरकार ने केवल श्मशान घाट बनवाये और बड़ी संख्या में लोगों को वहां पहुंचाने का इंतजाम भी किया। केजरीवाल ने यहां आयोजित महारैली में अपने सम्बोधन के दौरान उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमले किये, वहीं प्रदेश की जनता से राज्य के सार्थक विकास के लिये आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देने की अपील भी की।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा ”वर्ष 2017 में देश में भाजपा के सबसे बड़े नेता ने आकर कहा था कि उत्तर प्रदेश में कब्रिस्तान बनते हैं तो श्मशान घाट भी बनने चाहिए। दुख की बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले पांच सालों में केवल श्मशान घाट बनवाए।

केजरीवाल ने कहा कि योगी सरकार के विज्ञापन प्रेम का हाल यह है कि दिल्ली में दिल्ली सरकार के 106 होर्डिंग ही लगे हैं जबकि योगी सरकार के 850 होर्डिंग हैं। कई बार पता नहीं चलता कि यह उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ रहे हैं या दिल्ली का चुनाव। केजरीवाल ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 लाख नौजवानों को रोजगार दिलाने, और 18 साल तथा उससे अधिक उम्र की महिलाओं को प्रति माह एक—एक हजार रुपये देने के वादे भी दोहराते हुए जनता से आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देने की अपील की।

Related Posts

बस्तौली में 7 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने बस्तौली गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन खाली कराई। आरोप है कि यहां अवैध…

Continue reading
डॉ. मोहन भागवत का 17-18 फरवरी को लखनऊ प्रवास

लखनऊ। डॉ. मोहन भागवत 17 और 18 फरवरी को लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *