योगी ने राम दरबार में लगायी हाजिरी,मंदिर निर्माण का लिया जायजा

अयोध्या: रामजन्म भूमि आंदोलन के नायक स्वर्गीय रामचन्द्र परमहंस दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि देने राम की नगरी अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी और रामलला के दरबार में जाकर दर्शन पूजन किया और भव्य राममंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में चल रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में भाग लेने के पहले श्री याेगी आज अपरान्ह अयोध्या पहुंचे और हेलीपैड से सीधे हनुमान गढ़ी पहुंचे जहां उन्होने राम भक्त हनुमान की आरती उतारी और प्रदेश के विकास की कामना की।

यह भी पढ़े: सपा ने कीर्ति कोल को बनाया विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार

श्री योगी बाद में रामलला के अस्थायी मंदिर गये और दर्शन पूजन किया और राम जानकी की आरती उतार कर वंदना की। बाद में मुख्यमंत्री का काफिला राम जन्मभूमि स्थल की ओर बढ़ चला जहां उन्होने मंदिर निर्माण के कार्यो का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों का जरूरी दिशा निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने रामचन्द्र परमहंस दास की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की और दिगंबर अखाड़ा में साधु संतों से मुलाकात की।

Related Posts

पीड़िता ने 12 लाख रुपए निवेश किए, 8 लाख 13 हजार रुपए नहीं लौटाए गए

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में 12 लाख रुपये का शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड सामने आया है। पीड़िता आस्था सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके कॉलेज फ्रेंड आदित्य यादव ने उसे…

Continue reading
हरहुआ में बजाज एन 160 बाइक की लॉन्चिंग, दिनेश सिंह ने किया शुभारंभ

वाराणसी। जनपद के हरहुआ स्थित प्रतिष्ठान देव बजाज में रविवार दोपहर लोकप्रिय बाइक बजाज एन 160 की लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी दिनेश सिंह ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *