ललितपुर में अबैध शराब पीने से युवक की मौत

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में अबैध शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई।


शहर कोतवाली अंतर्गत राजघाट रोड स्थित मोहल्ला हरदीला निवासी रामू (35) पुत्र मूलचंद्र कुशवाहा सोमवार को अपने खेत पर आया था। जिसके बाद नहर के पास में ही वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। वहां से निकल रहे उसके पड़ोसियों ने नहर के पास रामू को पड़ा देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी।


मृृतक के भाई राजेंद्र ने आरोप लगाया कि नहर के पास में बिक रही कच्ची शराब के पीने के बाद भाई की मौत हुई है। उसका आरोप है कि घटना के बाद अवैध शराब की बिक्री करने वाली महिलाएं भी मौके से भाग गई। वहीं मृतक के साले ग्राम मिनौरा निवासी उमाशंकर ने बताया कि अबैध शराब पीने के बाद रामू की मौत हुई है। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Related Posts

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे युवक को जूता चाटने और चेहरे पर…

Continue reading
26 मेडिकल फर्मों से कोडीन सिरप और नकली इंजेक्शन का रिकॉर्ड मांगा

आगरा। कोडीन सिरप और नकली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए आगरा में ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 26 मेडिकल फर्मों और गोदामों को नोटिस जारी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *