There is a condition of ‘compromise’ in the South Industry – claims Chahat Khanna

  • एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर किया बड़ा खुलासा

  • कॉन्ट्रैक्ट में लिखी जाती है ‘कॉम्प्रोमाइज’ की शर्त, चाहत खन्ना का दावा

  • बॉलीवुड में भी होता है कास्टिंग काउच, लेकिन तरीके अलग हैं: चाहत

मुंबई – टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वहां फिल्मों में काम देने से पहले एक्ट्रेस से ‘कॉम्प्रोमाइज’ की शर्तें रखी जाती हैं। इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “कॉन्ट्रैक्ट में साफ लिखा होता है कि एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के साथ कॉम्प्रोमाइज करना होगा।”

चाहत ने बताया कि बॉलीवुड में भी कास्टिंग काउच होता है लेकिन तरीका अलग होता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ।

चाहत ने अपने बचपन में हुए मोलेस्टेशन और दो तलाक की बात भी शेयर की। उन्होंने कहा, “तलाक और सेपरेशन आसान नहीं होते, खासकर जब बच्चे हों।” चाहत ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में तलाकशुदा महिलाओं को लेकर नकारात्मक सोच है और इसी वजह से लोग उनके साथ काम नहीं करना चाहते।

Back to top button