तीन साल बाद ग्रामीण बैंक को मिला जमीन पर कब्जा

सरफेसी एक्ट के तहत प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी

  • सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई पूरी
  • ग्रामीण बैंक को दिलाया गया जमीन का कब्जा
  • 2023 के आदेश का किया गया पालन

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के जलालपुर तहसील क्षेत्र में लंबे समय से लंबित मामले में शनिवार को कार्रवाई पूरी की गई। जिला प्रशासन के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक को बकायेदार की जमीन पर कब्जा दिलाया गया।यह कार्रवाई सरफेसी एक्ट 2002 के तहत 18 जुलाई 2023 के आदेश के अनुपालन में की गई। कब्जा दिलाने की प्रक्रिया नायब तहसीलदार जलालपुर, बैंक के अधिकृत अधिकारी और थाना जलालपुर पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई।मामला फत्तेपुर मोहिबपुर गांव के निवासी केशव राम से जुड़ा है। बैंक का बकाया लंबे समय से लंबित था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बैंक को जमीन का कब्जा सौंप दिया गया।प्रशासन ने बताया कि पूरी कार्रवाई नियमानुसार और शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button