मथुरा में बंद कमरे में मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव

हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

  • कमरे में युवती का शव बेड पर, युवक फंदे से लटका मिला
  • पुलिस को हत्या के बाद आत्महत्या का शक
  • दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने दी सूचना

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक बंद कमरे से प्रेमी-प्रेमिका के शव बरामद हुए। घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय युवती का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला, जबकि 24 वर्षीय युवक फंदे से लटका हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले युवती की गला दबाकर हत्या की और बाद में खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब युवती के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दोनों के शव बरामद किए।

रिश्ते में तनाव की बात आई सामने
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को युवती ने युवक के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी, जिससे वह नाराज था।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button